सरायपाली (बलौदा) : बैठक के दौरान दो पक्षों में मारपीट, ईट-पत्थर और चाकू से हमला, कई घायल
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में रथ यात्रा के संबंध में बैठक के दौरान दो पक्षों में मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. टेमरी निवासी अरूण बरिहा पिता गाड़ा राय बरिहा उम्र 30 साल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
शिकायत के मुताबिक, 14 जून को रात करीब 9 बजे गांव में रथ यात्रा के संबंध में बैठक रखा गया था, जिसमे रथ यात्रा के संबंध में मनोहर प्रधान एवं अन्य लोगों का अरूण के साथ वाद विवाद हो गया.
जिसके बाद मनोहर प्रधान और अन्य 09 लोगों ने अरूण एवं उनके अन्य साथीयो को लाठी-डंण्डा, ईट-पत्थर और चाकू से मारपीट कर चोंट पहुंचाया और जान से मारने की धमकी भी दी.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मनोहर प्रधान और अन्य 09 लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है.
मनोहर प्रधान ने भी गाँव के लगभग 30 लोगों के खिलाफ मारपीट कर घर के सामानों को तोड़फोड़ करने के सम्बन्ध में थाने में शिकायत दर्ज करायी है.