कोमाखान : पिता ने दर्ज करायी बेटी के अपहरण की शिकायत
कोमाखान थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. युवती के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 15 जून को उसकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है.
आसपास पता तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली तो थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें