महासमुंद : दिनदहाड़े चर्च में तीन नकाबपोशों ने बंदूक दिखाकर क... - CG Sandesh

महासमुंद : दिनदहाड़े चर्च में तीन नकाबपोशों ने बंदूक दिखाकर की लाखों रुपए की लूटपाट

फादर पर बंदूक टिकाकर लाखों रुपए लूट लिए

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रविवार को दिनदहाड़े चर्च में तीन नकाबपोशों ने लूटपाट की है। लुटेरों ने फादर पर बंदूक टिकाकर लाखों रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। एनएच 353 में झलप चौक स्थित कैथोलिक चर्च में लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है

मिली जानकारी के अनुसार, एनएच 353 में झलप चौक के पास कैथोलिक चर्च स्थित है। यहां फादर से बंदूक के दम पर लूट की घटना को तीन नकाबपोश लुटेरों ने अंजाम दिया है। चर्च के फादर ने पुलिस को बताया कि, सुबह साढ़े 11 से 12 बजे के आसपास वह अपने कमरे में पुस्तक पढ़ रहे थे। पुस्तक पढ़ते-पढ़ते फादर को अचानक नींद आ गई, जब उनकी आंख खुली तो तीन नकाबपोश बंदूक लिए फादर को घेरे हुए थे और लुटेरों ने फादर से कहा कि पैसे कहा है। इसके बाद लुटेरे करीब एक लाख रुपए लेकर फादर को कमरे में बंदकर फरार हो गए। फिर इस घटना की सूचना फादर ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें