महासमुंद : दूकान से सामान लेकर नहीं दिए पैसे, मांगने पर शराब... - CG Sandesh

महासमुंद : दूकान से सामान लेकर नहीं दिए पैसे, मांगने पर शराब के नशे में की पिटाई

महासमुंद थाना क्षेत्र के ईमलीभाठा में शराबी ने एक दूकान से सामान लेकर पैसे नहीं दिए. दुकानदार ने पैसे मांगे तो शराबी ने पिटाई कर दी. मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कर ली गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड न. 10 ईमलीभाठा महासमुन्द निवासी साहिल चन्द्राकर वर्धमान नगर वार्ड न. 17 बेमचा में किराना स्टोर चलाता है. 17 जून को साहिल अपने किराना दुकान मे बैठा था. रात करीब 9 बजे रोहित कासिव दुकान मे सामान लेने आया. 

सामान लेने के बाद साहिल ने रोहित कासिव को सामान का पैसा मांगा तो रोहित कासिव जो शराब के नशे में था. वह पैसा मांग रहा है कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये साहिल को हाथ मुक्का से मारपीट किया और वहाँ से भाग गया, मारपीट करने से उसे चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रोहित कासिव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें