सरायपाली : 18 वर्षीय युवती ने दर्ज करायी शारीरिक शोषण की शिक... - CG Sandesh

सरायपाली : 18 वर्षीय युवती ने दर्ज करायी शारीरिक शोषण की शिकायत

सरायपाली थाना क्षेत्र के एक गाँव से 18 वर्षीय युवती के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है. युवती ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. युवती ने अपनी शिकायत में बताया है की आरोपी सुनील प्रधान ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर 1 वर्ष पूर्व से शारीरीक सबंध बनाता रहा. युवती ने जब उसे शादी करने की बात कही तो वह शादी से इंकार कर दिया.

युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने भोथलडीह निवासी आरोपी सुनील प्रधान (23) के खिलाफ भादवि की धारा 376, (2)(n) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें