पिथौरा : ससुर ने डंडे से की बहू की पिटाई, केस दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : ससुर ने डंडे से की बहू की पिटाई, केस दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अरण्ड निवासी महिला ने अपने ससुर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम अरण्ड निवासी भुनेश्वरी सेन के ससुर नारायण सेन 18 जून को सुबह करीब 8 बजे पडोसी के 6 वर्षीय बच्चे को घर के बाड़ी में नहला रहा था तो भुनेश्वरी बच्चे को बोली यहां क्यों नहा रहे हो अपने घर में जाकर नहाओ. इसी बात पर नारायण सेन तुम कौन होती हो बोलने वाली कहकर भुनेश्वरी को मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर पास में रखे डंडा से मारपीट किया. मारपीट करने से उसके सिर में चोट लगी है.

घटना के बाद भुनेश्वरी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी नारायण सेन के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें