महासमुंद : ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र को तेज़ रफ़्तार बाइक ने मारी ठोकर
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम कौंदकेरा के पास ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र को बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे छात्र घायल हो गया. उसे डायल 112 वाहन से अस्पताल ले जाया गया.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड 13 भाठापारा तुमगांव निवासी गोवर्धन प्रसाद साहू का बेटा हिमांशु साहू (18) रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिये अपने मोटर सायकल हिरो पैशन प्रो क्रमांक CG04 HN 1402 से 16 जून को करीब 6 बजे घर से महासमुन्द जाने के लिये निकला था.
करीब 06:15 बजे ग्राम कौंदकेरा के पास हिमांशु को महासमुन्द की ओर से आ रही मोटर सायकल हीरो डीलक्स क्रमांक CG 12 AY 8194 का चालक अपनी गाडी को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आकर हिमांशु के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे वह सडक पर गिर गया. हिमांशु घायल अवस्था में पड़ा था. उसे डायल 112 वाहन से अस्पताल ले जाया गया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक CG 12 AY 8194 के चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.