CG बड़ा हादसा : 2 ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत, तीनों ... - CG Sandesh

CG बड़ा हादसा : 2 ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत, तीनों वाहन आग के गोले में तब्दील

कांकेर। बीती रात कांकेर के पास खालेमुरवेंड एनएच 30 में दो ट्रकों और पिकअप के बीच आमने सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते दोनों ट्रक( truck) और पिकअप वाहन में आग लग गई. हादसे के बाद तीनों वाहन जलकर खाक हो गए. वहीं हादसे में एक ट्रक चालाक बुरी तरह से इस आग में झुलस गया है. जिसे इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल लाया गया.


जानकारी के अनुसार, ग्राम खालेमुरवेंड के लिमदरहा मिडवे रिसोर्ट के सामने रात दो बजे एक ट्रक रायपुर से जगलपुर जा रही थी. वहीं एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर जा रही थी. पिकअप वाहन, जो कि जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी, लापरवाही पूर्वक वाहन चालक ने ओवर टेक करने की कोशिश की. जिसके बाद तीनों गाड़ियों में टक्कर हो गई. रायपुर की ओर जा रही ट्रक में लौह अयस्क भरा हुआ था. उसमें पहले आग लगी, जिसके बाद आग ने दोनों गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया।आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. लेकिन दो घंटे लेट पहुंचने के चलते तीनों गाड़ियां वहीं जलकर खाक हो गई।

नेशनल हाइवे 30 में वाहनों की लंबी कतार भी लग गई

पुलिस ने यह भी बताया कि, जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही ट्रक में लौह अयस्क भरा हुआ था. उसमें पहले आग लगी उसने दोनो गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया. दमकल की वाहन को सूचना दिया गया. लेकिन दो घंटे लेट पहुंचने के चलते तीनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई. इस दौरान नेशनल हाइवे 30 में वाहनों की लंबी कतार भी लग गई. जिसे घंटों मशक्कत करने के बाद मार्ग बहाल किया गया है


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें