अपहरण के बाद नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, पर्चा फेंक मु... - CG Sandesh

अपहरण के बाद नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, पर्चा फेंक मुखबिरी का लगाया आरोप

बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने ग्रामीण का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। नक्सलियों ने दो दिन पहले ग्रामीण का अपहरण किया था, जिसके बाद आज उसकी हत्या कर दी है। ग्रामीण की हत्या कर उसके शव के पास एख पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें मुखबिरी के आरोप में हत्या की बात लिखी है।

दरअसल, दो दिन पहले नक्सलियों ने ईलमिड़ी के एक ग्रामीण का अपहरण कर किया था, जिसके बाद आज आईपेंटा के जंगल से ग्रामीण का शव बरामद किया गया है। शव के पास से एक पर्चा भी बरामद हुआ है, जिसमें मुखबिरी के आरोप में हत्या की बात लिखी हुई है। बता दें कि 3 साल पहले मृतक के बेटे की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें