तुमगांव : घर का ताला तोड़कर चोरी, जाँच में जुटी पुलिस - CG Sandesh

तुमगांव : घर का ताला तोड़कर चोरी, जाँच में जुटी पुलिस

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गढसिवनी में एक घर का ताला तोड़कर चोरी किये जाने का मामला सामने आया है. प्रार्थी की शिकायत पर तुमगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध’ धारा 380, 457 आईपीसी पंजीबद्ध कर जाँच में जुटी है.

प्रार्थी संजय सोनकर निवासी गढसिवनी ने पुलिस को बताया कि 19 जून  को रात्रि करीबन 10.00 बजे वह अपनी पत्नि व बच्चे के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया.

संजय सोनकर ने बताया कि उसके माता पिता उनके नये मकान में छोटे भाई के साथ सोने गये थे, तभी रात्रि करीबन 1.00 बजे जब संजय बाथरूम करने निकला तो तब देखा कि उसके बाजू कमरे के दरवाजा में ताला लगा हुआ था, इसके बाद प्रात: करीबन 05.30 बजे जब संजय उठकर देखा तो बाजू कमरे के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था तथा कमरा के अंदर रखे पेटी का ताला टुटा हुआ था एवं कमरे में रखे सामान बिखरा हुआ था.

जहाँ से पेटी में रखे पुरानी इस्तेमाली 01 नग चांदी का करधन, 01 जोडी चांदी का पायल, 05 नग चांदी का सिक्का, 05 जोडी चांदी का बिछिया कीमती करीबन 25000 रूपये एवं नगदी रकम 15000  रूपये जुमला रकम 40000 रूपये नहीं था. कोई अज्ञात चोर घर के कमरे के दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर चोरी कर ले जा चूका था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें