तुमगांव : शराब पिलाने की सुविधा देने पर कार्यवाही, शराब की गंध आ रही डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त.
तुमगांव पुलिस ने 20 जून को ग्राम अछोला में अपने घर के सामने बैठकर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही करते हुए आरोपी के पास से 1 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 2 नग शराब की गंध आ रही डिस्पोजल की खाली गिलास को जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम अछोला का ईश्वर साहू नामक व्यक्ति अपने घर के सामने में लोगो को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा है. इस सुचना पर पुलिस ईश्वर साहू के घर के सामने पहुंचकर लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहे आरोपी को पकड़ी, वहीँ शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए.
मौके पर पकड़े गये व्यक्ति ईश्वर साहू पिता स्व0 रामु साहू उम्र 64 साल निवासी अछोला के कब्जे से पुलिस ने 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 02 नग शराब की गंध आ रही डिस्पोजल की खाली गिलास को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.