महासमुंद : नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में कैबिनेट मंत्री डॉ. शिव डहरिया हुए शामिल
कहा योग हमारे संस्कृति का हिस्सा
योग से तन और मन रहता है स्वस्थ
आज की तुलना में हमारे भोजन में रासायनिक दवाओं के कारण पौष्टिकता लगभग नगण्य हो गया है। कुंडली जागरण के लिए सिद्ध पुरुष भी योग करते थे। आज पूरा विश्व योग अपना रहा है और उसे जीवन में निरंतर लागू करने की आवश्यकता है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि योग को जीवन में लागू करेंगे तभी हम स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना का काल का विभीषिका के दौरान हमने देखा कि किस तरह लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हुई थी। ऐसे समय में योग की महत्ता और बढ़ जाती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तोरण यादव, सरोजिनी जगत, दिवस भोई, सत्यनारायण दुर्गा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती त्रिभुवन राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष श्री यतेन्द्र साहू, कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, श्रीमती रश्मि चंद्राकर, श्री दाऊलाल चंद्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आम जनता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें