महासमुंद : ज़िले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों ने किया योग
योग-व्यायाम के साथ खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चे लड़ेंगे कुपोषण से जंग
कुपोषण के खिलाफ गर्भवती, धात्री महिलाओं को भी योगाभ्यास और आयुष अभ्यास के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। सरायपाली - बलोदा आंगनबाड़ी केंद्र अंतरझोला कार्यकर्ता अमृता नंद बच्चों व्यायाम के साथ खेल गतिविधियाँ भी कराती है। वे कहती है कि बच्चे शारीरिक तौर पर मजबूत होंगे बल्कि मानसिक रूप से भी वह काफी स्वस्थ महसूस करते है। भोजन आदि के पाचन हेतु नियमित हल्का व्यायाम करना बेहतर विकल्प है। सहायिका भी बच्चों को हल्का व्यायाम करने के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही कई तरह के हल्के आसन, योगा और प्राणायाम के तौर तरीके भी बता रही है। साथ ही बच्चों को सुबह जल्दी जागने, समय से ब्रश करने, खाना खाने और सुबह शाम समय अनुसार व्यायाम करने के टिप्स भी दे रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें