महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर मचेवा में किया गया योग
महर्षि विद्या मंदिर मचेवा महासमुंद द्वारा 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर विद्यालय प्राचार्य आर के तिवारी ,सभी शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों द्वारा योग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा द्वारा गुरु पूजन कर प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में प्राचार्य आरके तिवारी द्वारा बच्चों को योग की महत्वता एवं उसके अच्छे परिणामों पर प्रकाश डालते हुए प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया.
इसके पश्चात विद्यालय के योग शिक्षक संदीप शर्मा जी द्वारा अष्टांग योग एवं विभिन्न योग की विधियों को बच्चों को बताया एवं भावातीत ध्यान के बारे में भी जानकारी प्रदान की। 
कार्यक्रम के अंत मंध विद्यालय के बच्चों एवं सभी शिक्षक गण द्वारा विश्व शांति के लिए भी दौड़ लगाई एवं प्रण लिया की प्रेम और शांति के लिए हम सदैव लोगों को प्रेरित करेंगे और विश्व शांति की स्थापना मैं अपनी सहभागिता निभाएंगे इसी के साथ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।