महासमुंद : स्कूल बसों के भौतिक निरीक्षण हेतु शिविर 25 जून को
महासमुंद जिले के शैक्षणिक संस्थानों में संचालित हो रहे समस्त स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण हेतु शिविर आयोजित किया गया है। यह शिविर 25 जून को सुबह 9ः00 से दोपहर 2ः00 बजे तक पुलिस लाइन परसदा महासमुंद में होगा।
जिला परिवहन अधिकारी राम कुमार ध्रुव महासमुंद ने बताया कि समस्त शैक्षणिक संस्थान संचालकों एवं शैक्षणिक संस्थानों में लीज अनुबंध के तहत संचालित बस मालिकों को वाहनों को जांच हेतु शिविर में दस्तावेज सहित में भेजा जाना है। अगर वाहन को जांच शिविर में नहीं भेजा गया तो वह वाहन शैक्षणिक संस्थान में संचालित करने योग्य नहीं होगा। साथ ही उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें