पूर्व मुख्‍यमंत्री के गृह जिले के कई BJP  कार्यकर्ताओं ने था... - CG Sandesh

पूर्व मुख्‍यमंत्री के गृह जिले के कई BJP कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

कवर्धा।  चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है, ऐसे में राजनीतिक जगत में नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल होने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इस बीच खबर मिली है कि,आज फिर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह के गृह जिले के कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम खैरबनाकला व कांपा के दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री के शासकीय निवास कार्यालय शंकर नगर रायपुर में मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन सभी लोगों का कांग्रेस प्रवेश कराया। मंत्री अकबर ने इन सभी लोगों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए है। मजदूर, किसान, नौकरी पेशा, छोटे व्यवसायियों सभी को अलग-अलग योजनाओं के जरिए राहत पहुंचाई जा रही है। युवाओं, गृहणियों को राज्य सरकार की नीतियों से फायदा पहुंच रहा है। इससे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली का माहौल है। कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में आर्कषण बढ़ रहा है तथा लोग कांग्रेस से जुड़ कर कार्य करना चाह रहे है।

इन दोनों ग्रामों के नागरिकों ने कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए लिखित आवेदन मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष प्रस्तुत किया। इन लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता प्रदान करने अपनी सहमति प्रदान की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें