बसना : 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया - CG Sandesh

बसना : 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

बुधवार को 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में मनाया गया। इसी कड़ी में बसना साईं विहार कॉलोनी स्थित भवन में गैर सरकारी संगठन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा भी बुधवार 21 जून 2023 को सुबह 7:00 से 8:00 के बीच सैकड़ों लोगों ने एक साथ योग किया । योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति के स्थानीय प्रशिक्षक श्री रमेश कुमार अग्रवाल जी ने योगासन के विभिन्न मुद्राओं के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र की ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने राजयोग मेडिटेशन कराकर मेडिटेशन करने के लाभ के बारे में जानकारी दी ।

इस अवसर पर ब्रम्हाकुमारी भुनेश्वरी बहन जयपाल वर्मा, हेमराज निषाद, सदानंद ,जपेस ,गणेश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को हेमराज निषाद ने जुंबा डांस कराया और अंत में सभी ने प्रतिज्ञा किया कि हम आज से हम नित्य योग करेंगे और प्रेम , शांति और स्वस्थ जीवन जीने के लिए सदैव लोगों को प्रेरित करेंगे और विश्व शांति की स्थापना में अपनी सहभागिता निभाएंगे इसी के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





अन्य सम्बंधित खबरें