CG : 20 लाख की चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस को व्यापारी के... - CG Sandesh

CG : 20 लाख की चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस को व्यापारी के घर मिले 2 करोड़ 76 हजार रुपए

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में व्यापारी के हुए चोरी के मामले की जांच करने गई पुलिस को व्यापारी के घर पलंग के नीचे से 2 करोड़ रूपए से अधिक की नगदी मिली है। पैसों को लेकर पुलिस अब व्यापारी और उसके परिवार से पूछताछ कर सकती है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात भटगांव के प्रतिष्ठित शोभित नामदेव का पूरा परिवार रात में खाना खाने के बाद सोने चला गया। बुधवार तड़के 4 से 5 बजे के बीच अज्ञात चोर घर में घुसा। पूजा घर में रखी अलमारी से चोर 15 लाख रुपए नगद और 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों की चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह व्यापारी को चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद उसने भटगांव थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। मामले में नया मोड़ तब आ गया, जब पुलिस को व्यापारी के कमरे में पलंग के नीचे से 2 करोड़ 76 हजार 400 रुपए कैश मिले। पुलिस ने बुधवार को नोट गिनने की मशीन मंगाई। नोटों की गिनती के बाद रकम 2 करोड़ 76 हजार 400 रुपए निकली। व्यापारी शोभित नामदेव जनरल स्टोर्स एंड बुक डिपो का मालिक है। पुलिस 20 लाख की चोरी के मामले में भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी चोरी कर भागता दिखाई दिया। वहीं करोड़ों रुपए मिलने के मामले में पुलिस व्यापारी से पूछताछ करने की तैयारी में है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें