बसना : हार्वेस्टर चालक ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत.
बसना थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा सेमलिया के पास 31 मई को एक हार्वेस्टर चालक ने स्कूटी को पीछे से ठोकर मार दिया, जिसमें स्कूटी सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मई को रात्रि सियादास अपनी स्कूटी क्रमांक CG06 GX 7949 से अपने ससुराल ग्राम भुकेल आ रहा था, इसी दौरान कि पीछे से आ रही हार्वेस्टर क्रं0 OD17 P 1973 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. मृतक सियादास के सिर एवं बांये पैर में गम्भीर चोट आई थी जिसे शाससकी अस्पताल सरायपाली ले गये थे जहां डाक्टर द्वारा रायपुर रिफर करने पर एम्बुलेंस वाहन से मेकाहारा रायपुर ले गये. इसके बाद ईलाज के दौरान 1 जून को सीयादास मानिकपुरी की मृत्यु हो गई.
पुलिस ने मामले की मर्ग जांच पर (हार्वेस्टर) ट्रेक्टर क्रं0 OD17 P 1973 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304 ए भादवि0 का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.