बसना : रोड किनारे लोगों को दे रहा था शराब पीने की सुविधा, पुलिस ने की कार्यवाही.
बसना पुलिस ने 21 जून को ग्राम केरामुडा में रोड किनारे अवैध रूप से लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम केरामुडा में रोड किनारे दिलीप सिंग नामक व्यक्ति लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, जिसकी सूचना पर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया, जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. तथा शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते आरोपी दिलीप सिंग पिता बलवंत सिंग उम्र 45 साल निवासी केरामुडा, मिला.
पुलिस ने उक्त आरोपी के कब्जे से 2 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 2 नग शराब की गंध आ रही डिस्पोजल गिलास जप्त कर सीलबंद किया तथा आरोपी दिलीप सिंग का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें