महासमुंद : नेशनल हाइवे में चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाला पुलिस की गिरफ्त में.
20 जून को महासमुंद के BSNL कार्यालय के पास NH 353 में एक युवक चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को चाकू लहरा कर डराने लगा जिससे आसपास दहशत का माहौल बन गया.
इसके बाद उक्त युवक के कारनामे की शिकायत किसी ने पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपने हाथ मे लोहे का धारदार चाकू रखे व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया. उक्त आरोपी आने जाने वालो लोगो को डरा धमका रहा था जो पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा. लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त आरोपी को पकड़ लिया.
पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर उक्त आरोपी ने अपना सोनू यादव पिता स्व0 भागवत यादव उम्र 30 वर्ष निवासी नयापारा का रहने वाला बताया, जो अपने पास रखे एक लोहे का चाकू कुल लंबाई 12 इंच के साथ अवैध रूप से रखे पाये जाने पर पकड़ा गया.
पुलिस ने आरोपी सोनू यादव का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें