महासमुंद : रेल्वे स्टेशन के बाहर मारपीट, अपराध कायम
महासमुंद रेल्वे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ लोगों से मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है.
प्रार्थी जयपाल पुरैना ने पुलिस को बताया कि 21 जून को वह अपने भाई देवलाल पुरैना, चन्द्राहस पुरैना, जेठू राम पुरैना, शुकालू राम पुरैना, जयपाल पुरैना तथा गांव के भरत यादव, कादर मानिकपुरी एवं मनोज पटेल के साथ रायपुर से ट्रेन में बैठ कर महासमुन्द आ रहा था. उसी ट्रेन के दुसरे बोगी में चन्द्राहस और सुकालू बैठे थे, जिसको वासु ध्रवु द्वारा लखौली में धक्का दे दिया था जिससे वो ट्रेन में गिर गया था.
उसके बाद सभी लोग महासमुन्द रेल्वे स्टेशन के बाहर शंकर मंदिर के सामने आम जगह पहुंचे तब सभी लोग वासु को पुछे की चन्द्रहास को क्यों धक्का दिये हो, तो इतना कहने पर वासु अपने साथीयों के साथ सभी लोगों को माँ बहन की गंदी गंदी गाली गुफ्तार कर डंडा तथा चाकू से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दिया. मारपीट से प्रार्थी तथा उसके भाईयों देवलाल पुरैना, चन्द्राहस पुरैना, जेठू राम पुरैना, शुकालू राम पुरैना को चोटे आयी.
प्रार्थी ने बताया कि मां बहन की गंदी गंदी गाली सुनने में उसे तथा सुन्नेवालों को बुरा लगा है, जिसकी थाना में सूचना देने पश्चात सभी लोगों को जिला अस्पताल महासमुन्द भेजवाये थे जिसमें से देवलाल पुरैना को रायपुर रिफर किया गया.
मामले की पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.