महासमुंद : 2 माह पूर्व सिगरेट नही पिलाने पर निकाली रंजीश, रथ यात्रा के दौरान की चाकूबाजी.
महासमुंद में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के रथ यात्रा के दौरान चाकूबाजी किये जाने की घटना सामने आई है, जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी दुर्गेश राव भोसले पिता हेमंत राव भोसले उम्र 24 वर्ष से सिध्दु सेन्द्रे निवासी स्वीपर कालोनी महासमुन्द करीब 2 माह पूर्व मिला था और सिगरेट पिलाने कहा था, जिसे दुर्गेश ने सिगरेट पिलाने से मना किया और चला गया.
इसके बाद 20 जून को रात्रि करीब 8:00 बजे दुर्गेश जब अपने मोटर सायकल से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा देखने महामाया मंदिर के सामने पहुंचा था उसी समय सिध्दु सेन्द्रे उसके पास आया और अश्लील गाली गलौज कर 2 माह पूर्व सिगरेट नही पिलाने की रंजीश पर से जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखे धारदार चाकू नुमा औजार से दुर्गेश के पेट में पीठ में हाथ की गदेही में वार कर चोट पहुंचाया.
घटना को राहुल श्रीवास्तव और सिध्धू भोसले देखे है तथा डयल 112 को फोन कर बुलाये जिसके बाद दुर्गेश को जिला अस्पताल महासमुंद में उपचार कराने हेतु भर्ती कराया गया. साथ ही आरोपी सिद्धु सेन्द्रे के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506(B)-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.