World Cup 2023: वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान को बड़ा झटका, बीस... - CG Sandesh

World Cup 2023: वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान को बड़ा झटका, बीसीसीआई ने इस काम के लिए किसा साफ इंकार

इस साल अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा और भारत इसकी मेजबानी करेगा। लेकिन इस बीच पाकिस्तान अपनी हरकतो पर उतर आया है। हालांकि अभी तक वर्ल्ड कप को लेकर शेड्यूल सामने नहीं आया है। लेकिन पाकिस्ताप क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई और आईसीसी से अपनी टीम के कुछ मैचों के वेन्यू बदलने की मांग की थी।

पाकिस्तान टीम चाहती है कि भारत में उसके वर्ल्ड कप मैचों के स्टेडियम बदल दिए जाएं। हालांकि बीसीसीआई ने इसको लेकर पीसीबी को साफ इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप के अपने मैच चेन्नई और बेंगलुरु में खेलने हैं।

खबरों की माने तो पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मुकाबला चेन्नई में होगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच बेंगलुरु में होगा। ऐसे में पाकिस्तान ने इन दो मैचों के वेन्यू में बदलाव करने की मांग की थी। इसको लेकर मना कर दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें