सिघोड़ा : अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल, दर्ज हुआ... - CG Sandesh

सिघोड़ा : अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल, दर्ज हुआ मामला

सिघोड़ा थाना क्षेत्र में पूर्व में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल तथा दो की मौत पर पुलिस ने अलग-अलग अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

जिसमे ग्राम दर्रीपाली थाना सिंघोडा निवासी मोनू पटेल और गांव का गणेशराम पटेल 7 जून को मोटर सायकल TVS सुपर एक्सल क्रमांक CG 06 CQ 2158 मे ग्राम सिंघोडा मुर्गा लेने आये थे, जहाँ नरेन्द्र मिरी के मुर्गा दुकान सामने मोटर सायकल को खड़ी कर मोनू पटेल मोटर सायकल के उपर बैठा था उसी समय एच एफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमाक CG 22 S 7166 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर मोटर सायकल TVS सुपर एक्सल क्रमांक CG 06 CQ 2158 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मोनू पटेल मोटर सायकल सहित वहीं पर गिर गया, ठोकर मारने से पोता मोनू पटेल के सिर मे चोट लगा और 112 वाहन मे ईलाज हेतु ले जाया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 22 S 7166 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

वहीँ 18 जून को बी. सी. पोल्ट्री फार्म के पास ग्राम सिंघोडा में चिंतामणी यादव, पंचमी यादव, भांजा आरव तीनो मोटर सायकल हीरो एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GP 5855 मे ईलाज कराकर बरगढ उडिसा से वापस आते समय ग्राम सिंघोडा के पास मोटर सायकल क्रमांक CG 04 CL 0340 के चालक की लापरवाही से एक्सीडेंट होकर गिर गए. जिससे तीनो को गंभीर चोट लगी. मामले में पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 04 CL 0340 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

4 मार्च को आरोपी हॉईवा ट्रक क्र. OD-09 K-9524 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर घटनास्थल पर अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही मोटरसायकल क्र- CG-06 GW-2681 के टकरा कर एक्सीडेंण्ट हो जाने से मोटरसायकल मे सवार शेषदेव साहू एवं ललीता प्रधान का ईलजा के दौरान मौत हो गया. मामले में हाईवा ट्रक क्रमांक OD 09 K 9524 के चालक पर धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें