CG : चरवाहे को हाथियों ने बेरहमी से कुचला, मौके पर मौत - CG Sandesh

CG : चरवाहे को हाथियों ने बेरहमी से कुचला, मौके पर मौत

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हाथियों के दल ने जंगल में एक चरवाहे को बेरहमी से कुचलकर मार डाला। मृतक का नाम परमेश्वर यादव बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और क्षेत्रीय विधायक बृहस्पति सिंह सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचे।

वन अमला और विधायक ने रातभर शव को ढूंढा, लेकिन बारिश और अंधेरे के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। शुक्रवार सुबह होने पर चरवाहे के शव को बरामद किया गया। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम महावीरगंज निवासी चरवाहा परमेश्वर यादव रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनकपुर रामपुर के जंगल में गुरुवार को बकरी चराने गया था, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। इस दौरान बारिश भी शुरु हो गई, तभी हाथियों के दल ने परमेश्वर यादव को घेर लिया और बेरहमी कुचल दिया। इससे चरवाहे की मौत हो गई। मृतक के पैरों में चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, इंसानों और वन्यजीव के बीच संघर्ष की स्थिति लगातार इस क्षेत्र में बनी रहती है। रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत बीते कुछ दिनों से बड़ी संख्या में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह दल कनकपुर रामपुर के आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है। रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्यमार्ग के किनारे भी गुरुवार की शाम को हाथियों के दल को देखा गया था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें