महासमुंद : देशी प्लेन शराब के साथ शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर पुलिस की कार्रवाई.
पटेवा पुलिस ने 22 जून को आरोपी अजय मन्नाडे पिता लाभाराम मन्नाडे उम्र 24 साल निवासी पचरी को उसके घर के पीछे खेत में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखे 6300 एम.एल. देशी प्लेन शराब कीमती 2800 रू. के साथ पकड़ा जिसके जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.
तेन्दुकोना पुलिस ने 22 जून को आरोपीया ममता ठाकुर पति सुरेश ठाकुर उम्र 20 साल को उसके घर बाड़ी ग्राम घोघरा में अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखे 3500 एम.एल. महुआ शराब कीमती 700 रू. के साथ पकड़ा जिसे जप्त कर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.
तेन्दुकोना पुलिस ने 22 जून को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते गौरा चौंक के पास ग्राम लिलेशर में आरोपी भाव सिंह बरिहा पिता मेहर लाल बरिहा उम्र 55 साल निवासी लिलेशर चौंकी बुंदेली को पकड़ा. जिसके कब्जे से 100 एम.एल. देशी प्लेन शराब कीमती 50 रू. को जप्त कर अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
तेन्दुकोना पुलिस ने 22 जून को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते ग्राम घोघरा में आरोपी चन्द्रप्रकाश साहू पिता हुलका साहू उम्र 35 साल निवासी घोघरा को पकड़ा जिसपर अपराध धारा 36(sisiसी) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
बसना पुलिस ने 21 जून को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते ग्राम केरामुड़ा रोड किनारे दिलीप सिंह बलवंत उम 45 साल निवासी केरामुड़ा को पकड़ा जिसपर अपराध धारा 36(sisiसी) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया.
कोमाखान पुलिस ने 22 जून को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते ग्राम कुलीया नाला के पास आरोपी डीगू साहू पिता जीतलाल साहू उम्र 24 साल निवासी करहीडीह, को पकड़ा जिसपर अपराध धारा 36(sisiसी) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया.
तुमगांव पुलिस ने 22 जून को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते ग्राम गढ़सिवनी में मुन्ना यादव पिता स्व. खुबी यादव उम्र 55 साल निवासी गढ़सिवनी को पकड़ा जिसपर अपराध धारा 36(sisiसी) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया.
बसना पुलिस ने 22 जून को कुदारीदादर रोड़ किनारे आरोपी प्रेमलाल चन्द्रा पिता बृजलाल चन्द्रा उम्र 22 साल निवासी कुदारीदादर, पिरदा से ग्राम चेरगाडोड़का मार्ग पर आरोपी ठंण्डाराम पालेश्वर पिता जनकराम उम्र 40 साल निवासी चेरगाडोड़का को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा जिसपर अपराध धारा 36(sisiसी) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया.