बसना : पुरानी रंजिश के चलते धारदार वस्तु से हमला.
बसना नगर के वार्ड नंबर 01 में जैतखाम के पास एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने पुलिस ने की है.
प्रार्थी नवीन कुर्रे ने पुलिस को बताया कि 22 जून के करीबन रात्रि 9.00 बजे वह अपने दोस्त पुष्पेन्द्र मिश्रा के साथ जैतखाम के सामने वार्ड नं0 01 बसना के पास खड़ा था. वहीं पास में वार्ड नं0 1 बसना निवासी रामकुमार सोनवानी भी था जो अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठा था.
इसी दौरान अचानक रामकुमार सोनवानी उठा व पुरानी रंजीश की बात पर अश्लील गाली गलौच कर किसी धारदार वस्तु से नवीन के गले के पास मार दिया जिससे नवीन के गले के पास चोट लगी. घटना को देखकर नवीन का दोस्त पुष्पेन्द्र मिश्रा बीच बचाव करने लगा तो रामकुमार सोनवानी ने उसे भी उसी धारदार वस्तु से मारा जिससे उसके बांये कंधे के पास चोट लगा. इसके बाद रामकुमार सोनवानी जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रामकुमार सोनवानी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.