महासमुंद : घर के सामने से गुजर रही लड़कियों को केसियो बाजबो करके चिढ़ाया, FIR
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरौद में घर जा रही दो लड़कियों को एक लड़के ने अपने घर के सामने केसियो बाजबो करके चिढ़ाने लगा, जिसकी शिकायत लड़की ने पुलिस से की, जिसपर पुलिस ने उक्त युवक के विरुद्ध 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
ग्राम चिंगरौद निवासी भेमेश्वरी ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 21 जून को सुबह 6.00 बजे वह गांव के चोपड़ा फार्म हाउस में काम करने के लिये अपनी बहन के साथ गयी थी. शाम करीब 04.00 बजे काम कर वापस घर जाते समय सोमन निषाद के घर के सामने गली मे सोमन निषाद दोनों बहनों को देख कर केसियो बाजबो करके चिढाया. इसके पहले भी वह भेमेश्वरी को केसियो बाजबो करके चिढाया करता था. जिसे भेमेश्वरी ने मना किया तो वह उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया. जिसे भेमेश्वरी की बहन केसरी ध्रुव द्वारा मना करने व छुडाने पर उसे भी हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुँचाया.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें