बसना : भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन में टि... - CG Sandesh

बसना : भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन में टिफिन बैठक सम्पन्न

कुदारीबाहरा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा, विधानसभा एवं मण्डल स्तरीय अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिसमें आगामी 23 से 30 जून तक घर घर सम्पर्क कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए बसना विधानसभा की टिफिन बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन में बसना विधानसभा के सांकरा मण्डल के अंर्तगत स्थित सिरको बांध में रखी गई। घर घर सम्पर्क कार्यक्रम के बसना विधानसभा के प्रभारी बनाए गए जिले के उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी जी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीमती चौधरी ने मंडलों में बनाए गए शक्तिकेंद्रो के संयोजक एवं सहसंयोजक अपने शक्तिकेंद्रों के अंतर्गत आनेवाले बूथों में निर्मित स्थानीय समिति के 31 सदस्यों के साथ टोली बनाकर उस बूथ के प्रत्येक घर में सम्पर्क कर घर के मुखिया का नाम एवं मोबाइल नम्बर संकलित करने के लिए निर्देशित किया और उन्होंने मण्डल अध्यक्षों को केंद्र सरकार की उपलब्धि एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल की उपलब्धि व कांग्रेस सरकार की विफलता संबधी पर्चे उपलब्ध करवाकर उसे घर घर पहुंचाने की जम्मेदारी दी। 

चुनावी दृष्टिकोण से घर घर सम्पर्क कार्यक्रम को अतिमहत्वपूर्ण बताते हुए विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा जी ने कार्यकर्त्ताओं से कहा की हर घर में जाकर कार्यकर्ता बैठें और उनकी बातें सुनें कार्यकर्ता उन्हें क्रास सवाल जवाब न करें, अनुशासन में रहते हुए उनके प्रत्येक सवाल का सहजता के साथ जवाब दें। कार्यकर्त्ताओं को सरायपाली विधानसभा के पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल एवं रामलाल चौहान जी ने भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए। टिफिन बैठक के संयोजक एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के प्रदेश सदस्य डॉ. एन. के. अग्रवाल ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम चुनाव जीत सकते हैं और प्रदेश में सरकार बना सकते हैं इसलिए प्रत्येक कार्यकर्त्ता को घर घर सम्पर्क कार्यक्रम को गम्भीरता से लेनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ने घर घर सम्पर्क करने वाली टीम से कहा की हमारे सम्पर्क करने वाली टीम उस बूथ में नवयुवक एवं महिलाओं को बूथ समिति के अध्यक्ष के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में भाजपा में जोड़ने का प्रयास करें। जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल जी ने इस टिफिन बैठक को बहुत ही रोचक बताया।

बैठक उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों से लाए टिफिन का भोजन एक दूसरे को आदान प्रदान करते हुए भोजन का लुफ़्त उठाया। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों से परंपरागत भोजन के साथ साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसे इढ़र भांटा भरुवां,रखीया बड़ी,एक प्रकार का विशेष खट्टा( लेथा ), टमाटर की अनेक किसम की चटनियां,आम की चटनी, इमली की चटनी इत्यादि लेकर आए थे और आपस में बांटकर एक सामाजिक समरसता का माहौल बनाया। इस अनोखी बैठक की सबने जमकर तारीफ की। इस बैठक में बसना विधानसभा प्रभारी अमरजीत छाबड़ा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल,पांचों मण्डल के अध्यक्ष माधव साव,अनिल अग्रवाल, कृष्ण कुमार साहू, हरप्रसाद पटेल, नरेश सिंघल, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू,जिला पंचायत सदस्य वृंदावती सोमनाथ पांडे, हेमकुमारी नायक, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नवीन साव, बसना विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी नरहरि पोर्ते समेत सभी मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी सहप्रभारी, संयोजक सहसंयोजक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल गढ़फुलझर के मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।


अन्य सम्बंधित खबरें