खेलों इंडिया लघु केंद्र महासमुंद में तीरंदाज़ी खेल प्रशिक्षक हेतु वाक इन इंटरव्यू 27 जून को
महासमुंद : भारत सरकार खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले में खेलो इंडिया का तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद स्थान - एकलव्य विद्यालय भोरिंग विकासखण्ड महासमुंद के लिए स्वीकृत किया गया है। योजना की गाइडलाइन अनुसार प्रशिक्षण केंद्र के लिए एक प्रशिक्षक नियुक्त किया जाना है।
खेलों इंडिया लघु केंद्र महासमुंद में तीरंदाज़ी खेल के प्रशिक्षण हेतु तीरंदाज़ी खेल में निर्धारित योग्यता धारित करने वाले महासमुंद जिले के पूर्व चैंपियन एथलीट वॉक इन इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षक के लिए योग्यता संबंधी जानकारी कार्यालय कलेक्टर जिला महासमुंद के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता हैं।
अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ दिनांक 27 जून 2023 को समय 03:00 बजे से कार्यालय कलेक्टर जिला महासमुंद के कार्यालय आदिवासी विकास विभाग में शामिल हो सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया जाए गा । प्रशिक्षक के चयन पश्चात भारत सरकार के खेलो इंडिया योजना के एन एस आर एस पोर्टल में प्रशिक्षक के बायोडाटा की एंट्री के पश्चात भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षक के वेतन के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली राशि से प्रशिक्षक को प्रतिमाह 25 हजार रुपए का वेतन शासन के प्रचलित नियमानुसार प्रदान किया जाएगा।
चयनित प्रशिक्षक को राज्य सरकार के किसी भी मद से वेतन भुगतान नहीं होगा और न ही चयनित प्रशिक्षक को राज्य सरकार के किसी भी मद से वेतन भुगतान होगा और न ही चयनित प्रशिक्षक राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन से वेतन की मांग कर सकेगा। उक्त प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित योग्यता रखने वाले प्रशिक्षक खिलाड़ी को वॉक इन इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है।