CG ACCIDENT : आरक्षक की मौत...ट्रेलर ने पुलिसकर्मियों की बा... - CG Sandesh

CG ACCIDENT : आरक्षक की मौत...ट्रेलर ने पुलिसकर्मियों की बाइक को मारी टक्कर

कोरबा। जिले के तिवरता मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई। वहीं दूसरा आरक्षक गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों पुलिसकर्मी रक्षित पुलिस लाइन कोरबा में पदस्थ थे। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक अवधेश कंवर और आरक्षक हेम सिंह श्याम रक्षित पुलिस लाइन कोरबा में पदस्थ हैं। अवधेश कंवर पाली नोनबिर्रा गांव के रहने वाले थे, वहीं आरक्षक हेम सिंह का गांव तालासार है। दोनों एक ही बाइक से आना-जाना करते थे। रोजाना की तरह गुरुवार को भी दोनों पुलिस लाइन से अपने गृह ग्राम वापस लौट रहे थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे, लेकिन रास्ते में तिवरता मोड़ के पास एक ट्रेलर चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में आरक्षक अवधेश कंवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका आरक्षक साथी हेम सिंह श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। वहीं ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना लोगों ने दीपका थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरक्षक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायल आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत आरक्षक के परिजनों को 50 हजार रुपए की प्रारंभिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें