जानकर आप भी हो जाएंगे खुश...वेस्टइंडीज दौर से पहले हार्दिक ... - CG Sandesh

जानकर आप भी हो जाएंगे खुश...वेस्टइंडीज दौर से पहले हार्दिक पांड्या को BCCI ने दिया बड़ा इनाम

 वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम रवाना होने वाली है और उसके पहले बीसीसीआई ने वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौर पर भारतीय टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी। लगभग एक महीने तक चलने वाला ये दौरा 12 जुलाई से शुरू होगा।

वहीं टीम की बात करले तो वनडे टीम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को एक बार फिर से जगह मिली है। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को भी एक बड़ा इनाम मिला है

हार्दिक पांड्या को वेस्टइंडीज दौरे के लिए तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया गया है। टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा ही करेंगे और उनकी कप्तानी में ही टीम खेलेगी। इस टीम में युवा बल्लेबाज रितुराज गायकवाड भी जगह बनाने में सफल रहे हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें