महासमुंद क्षेत्र के किसानों ने बढ़ाया एक कदम उन्नत कृषि कि ओर
एचडीएफसी परिवर्तन एवं जीटी भारत द्वारा महासमुंद जिले में क्रियान्वित की जा रही स्थानीय आर्थिक विकास कार्यक्रम (एल.इ.डी) के तहत आने वाले क्लस्टर के चयनित किसानों को खरीफ धान फसल का तकनीकी तौर पर उत्पादन प्राप्त करने हेतु शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद में एकदिवसीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण का आयोजन केबीके के प्रमुख डाक्टर सतीश कुमार वर्मा की उपस्थिति में किया गया जिसमें केबीके से डाक्टर कमलकांत लोधी (एस.एम.एस. शस्य विशेषज्ञ) एवं जीटी भारत के शस्य विशेषज्ञ सुर्या दास, जिला स्पांक प्रसून साधूखां, क्लस्टर मैनेजर भास्कर राव, अंकित कुमार एवं योगेश कुमार द्वारा धान के बुवाई के पूर्व बीजोपचार, आईएनएम, मृदा परीक्षण अनुसार उर्वरक की संतुलित मात्रा का उपयोग आदि विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान करते हुए किसानों के प्रश्नों का तकनीकी तौर पर उत्तर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 28 से अधिक किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिनकों प्रशिक्षण उपरांत प्रशस्तिपत्र परियोजना से प्रदान किया गया। एचडीएफसी ओर जीटी भारत की इस महत्वाकांक्षी योजनान्तर्गत प्रशिक्षित यह मास्टर ट्रेनर अब अपने क्षेत्र में जाकर महासमुंद जिले से कुल 6000 महिला किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों पर आने वाली खरीफ धान के फ़सल में प्रशिक्षण देंगे।