CG :  पिता की नजर बेटी की सहेली को देख डोली, दुष्कर्म कर दी ... - CG Sandesh

CG : पिता की नजर बेटी की सहेली को देख डोली, दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी

कांकेर। नक्सल प्रभावित कांकेर जिला में एक पिता ने अपनी बेटी की सहेली से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि पीड़ित नाबालिक लड़की अपनी सहेली से मिलने उसके घर गयी थी। लेकिन घर पर सहेली के पिता ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना केा अंजाम दिया गया।

इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस पीड़ित लड़की की एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर 2 दिनों तक घुमाया गया। जिसके बाद मामले में एसडीओंपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कीये घटना गोण्डाहुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी हैं कि वह 19 जून को अपनी सहेली के रविंद्र नगर स्थित घर में मिलने गयी थी। यहां घर पर उसकी सहेली के पिता मिले, पीड़िता की माने तब घर में कोई भी नही था।

जिसका फायदा उठाते हुए सहेली के पिता ने लड़की को घर के अंदर खींचते हुए ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बेटी की सहेली से रेप की वारदात के बाद आरोपी शख्स ने घटना की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।


 


घटना के बाद दहशत में आयी पीड़ित लड़की काफी डर गयी थी। देर शाम तक जब वो घर वापस नहीं लौटी, तो उसकी छोटी बहन उसे तलाश करते हुए उसकी दोस्त के घर पहुंची। यहां बहन को बुरी हालत में देखकर वो शोर मचाने लगी। तब जाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

नाबालिग को वहां से बाहर निकाला गया और इसकी जानकारी उसके परिवार को दी गई। 20 जून को पीड़िता अपने पिता के साथ गोण्डाहुर थाने पहुंची, लेकिन यहां पुलिस ने 2 दिनों तक मामला दर्ज ही नहीं किया और टालमटोल करती रही।

पीड़िता और उसके पिता केस दर्ज करवाने के लिए थाने के चक्कर काटते रहे। इससे परेशान होकर पीड़ित परिवार ने पखांजूर एसडीओपी से इस मामले की शिकायत कर दी।

जिसके बाद एसडीओंपी के हस्तक्षेप के बाद 22 जून को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे 23 जून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें