शख्स पर गिरा हाई वोल्टेज तार, बाइक समेत मौके पर जलकर हुआ राख - CG Sandesh

शख्स पर गिरा हाई वोल्टेज तार, बाइक समेत मौके पर जलकर हुआ राख

कोरबा। फूल तोड़ने गए बाइक सवार पर 11 केवी तार टूटकर गिर गया, जिससे मौके पर उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई. मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीण घटना के लिए विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, सेंद्रीपाली निवासी 40 वर्षीय ताराचंद अग्रवाल गांव में दुकान का संचालन करता है. रोज की तरह सुबह में फूल तोड़ने गांव के पास नर्सरी में आया हुआ था. इस दौरान 11kv तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया, जिससे बाइक समेत वह जल गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची करतला पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव पंचनामा की कार्रवाई में जुट गई.

घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि ताराचंद अग्रवाल की मौत विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते हुई है, क्योंकि इससे पहले कई बार ग्रामीण लटकते हुए 11 केवी और अव्यवस्थित बिजली के खंभों को हटाए जाने की शिकायत विद्युत विभाग से की जा चुकी है, लेकिन उसके बाद भी विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया गया.

इस मामले में करतला थाना प्रभारी लालन पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कार्रवाई जारी है. मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि रोज की तरह वे फूल तोड़ने नर्सरी गए हुए थे. फिलहाल, आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें