महासमुंद : बुरी नियत से छत से घर में घुसा, FIR दर्ज
महासमुंद थाना क्षेत्र के क्रेडा विभाग के कर्मचारी के घर एक युवक बुरी नियत से बार-बार घुसते रहता है. 23 जून को भी आरोपी बुरी नियत से छत के रास्ते से घुसा था. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, वार्ड नंबर 08 नयापारा, महासमुन्द निवासी शासकीय क्रेडा विभाग के कर्मचारी के घर 23 जून को रात करीब 2 बजे नयापारा मोहल्ला निवासी प्रत्युष यदु घर के छत के रास्ते से घुसकर आंगन में खडा था, जिसे प्रार्थी ने देखा तो दौड़ाया. आरोपी प्रत्युष छत से कुदकर घर से भाग गया.
प्रार्थी अक्सर काम से बाहर चला जाता है, जिसका प्रत्युष नजायज फायदा उठाने का प्रायास बार-बार करता है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रत्युष यदु के खिलाफ भादवि की धारा 456 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें