बसना : दो नाबालिग युवतियों का अपहरण कर किया दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौंकी पुलिस ने नाबालिग युवतियों का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग लड़कियों को अपहरण कर ले जाने और बलात्कार करने के आरोप दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 366,376(2) (ढ) और पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत कार्रवाई की है. आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.
आपको बता दें कि 2022 और 2023 में दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर जम्मू-कश्मीर चले गए थे और वहीं रहकर दोनों आरोपी दोनों नाबालिग लड़कियों का शरारिक शोषण कर रहे थे. नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने भंवरपुर चौकी में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. भवरपुर चौंकी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें