CG : इस जिले में पलटा केरोसीन से भरा टैंकर...डिब्बा-बाल्टी भ... - CG Sandesh

CG : इस जिले में पलटा केरोसीन से भरा टैंकर...डिब्बा-बाल्टी भरकर ले जाने लगे लोग

दुर्ग। जिले में केरोसिन से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसा। टैंकर के पलटने से वाहन में भरा तेल गिरने लगा। यह देख मोहल्ले के लोग डिब्बा, गैलन, और बाल्टी लेकर पहुंच गए। वो लोग टैंकर से गिर रहे मिट्टी तेल को भर-भरकर अपने घर ले जाने लगे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों को रोका। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शहर के केजू राइस मिल बजरंग नगर से गुजर रहा केरोसिन भरा टैंकर अचानक नाली में घुसने से पलट गया। वाहन के पलटने से आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते तेल लूटने की होड़ मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को टैंकर से दूर किया। किसी प्रकार का कोई हादसा या आग न लगे इसे देखते हुए पुलिस ने टैंकर के चारों तरफ एक सुरक्षा घेरा बनाया और लोगों को उससे दूर रखा। बाद में टैंकर को किसी तरह नाली से बाहर निकाला गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें