पिथौरा : घर केआलमारी से 2 लाख 70 हजार रुपये चोरी
पिथौरा के किराना दुकान संचालक के घर 23-24 जून की रात आलमारी में रखे 2 लाख 70 हजार रुपये चोरी हो गयी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
वार्ड क्र. 10 मंदिर चौक पिथौरा निवासी अनुराग अग्रवाल पिता रमेश चंद अग्रवाल (29) का अग्रसेन चैक पिथौरा में किराने का दुकान है. वह प्रतिदिन की भांति 23 जून को सुबह 6 बजे अपना दुकान खोलकर दिनभर दुकान में रहकर शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर आया और सुबह ही शादी में रायपुर चले गये थे.
अनुराग अपने घर का दरवाजा और आलमारी अच्छे से बंद किया था और आलमारी में नगद 3 लाख 50 हजार रूपये आलमारी में रखा था. अनुराग जब रायपुर जा रहा था तो उसके नौकरों (दिलीप, राहुल, ठंडा, भोज) के अलावा कोई नहीं जानता था कि अनुराग रायपुर शादी में जा रहा है.
रायपुर से शादी में सम्मिलित होकर अनुराग वापस पिथौरा आये तो देखे कि उसके घर का ताला का कुंडी टूटा हुआ था, अलमारी का ताला टूटा हुआ था और लॉकर में रखा 350000 रूपये में से 2,70,000 रूपये चोरी हो गया था लॉकर में 500 के 160 नोट बचे है और 2,70,000 रूपये जिसमें 500, 200, 100 के नोट थे चोरी हो गये है.