कोमाखान : 35 पाऊच जेब्रा छाप देशी महुआ शराब के साथ आरोपी गिर... - CG Sandesh

कोमाखान : 35 पाऊच जेब्रा छाप देशी महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोमाखान पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर 35 पाऊच जेब्रा छाप देशी महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. 24 जून को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भिलाईदादर तलाब के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय के लिये ग्राहकों की तलाश कर रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ग्राम भिलाईदादर के तालाब के पास पहुंची. आरोपी जगदीश मेहर पिता सिरीश मेहर उम्र 24 साल निवासी भिलाईदादर के द्वारा पेश करने पर एक सफेद रंग की बोरी के अंदर 35 पाऊच जेब्रा छाप देशी महुआ शराब प्रत्येक में 200 M.L. भरी हुई कुल जुमला शराब 7000 M.L. कीमती 1750/- रूपये जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें