तेंदुकोना : मीटिंग में मेरा पक्ष क्यों नहीं रखा कहकर की मारप... - CG Sandesh

तेंदुकोना : मीटिंग में मेरा पक्ष क्यों नहीं रखा कहकर की मारपीट, 3 के खिलाफ केस दर्ज

तेंदुकोना थाना अंतर्गत बुन्देली चौकी क्षेत्र के ग्राम ग्राम खेड़ीगांव के सोसायटी के पास तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मीटिंग में मेरा पक्ष क्यों नहीं रखा कहकर मारपीट की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम खेड़ीगांव निवासी धरम सिंग ठाकुर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 22 जून को गांव के कमलेश दीवान, गांव के सुमीत मानिकपुरी को किसी पुरानी रंजिश को लेकर भुरकोनी में मारपीट किया था. उस संबंध में 24 जून को करीब 11 बजे गांव में मिटिंग रखी गई थी. मीटिंग में कमलेश दीवान भी आया था एवं अन्य ग्रामवासी मौजूद थे. बाद में हीराधर दीवान भी मिटिंग में आया था.

मीटिंग के दौरान गांव वाले कमलेश को पूछे की क्यों सुमीत मानिकपुरी को मारपीट किया था। तो वह पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट किया हूं बोला. उसी दौरान गांव वाले कमलेश को समझाने लगे तो मिटिंग में मौजूद हीराधर दीवान उतावला होकर गांव के धनसिंग दीवान एवं करण सिंग को गन्दी-गन्दी गाली गलौज कर क्यों मेरे भतीजे कमलेश को बोल रहे हो कहा.

मिटिंग समाप्त होने के बाद धरम सिंग गांव के डोंगरसिंग के साथ सोसायटी तरफ जा रहा था तभी दोपहर करीब 02:30 बजे रास्ते में शंभू दीवान ने धरम सिंग को तुम मिटिंग में मेरा पक्ष क्यों नहीं लिये कहकर हाथ मुक्का से मारपीट किया फिर बाद में कमलेश एवं हीराधर दीवान ने भी अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शंभू दीवान, कमलेश दीवान, हीराधर दीवान के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें