तेंदुकोना : बड़े भाई ने की छोटे भाई की पिटाई, डायल 112 वाहन स... - CG Sandesh

तेंदुकोना : बड़े भाई ने की छोटे भाई की पिटाई, डायल 112 वाहन से ले जाया गया अस्पताल

तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम घोंच में दो भाइयों में विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई की जमकर पिटाई कर दी. उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम घोंच निवासी कंस राम दीवान 23 जून को दोपहर करीब 03:30 बजे अपने बड़े भाई जनक राम दीवान को बोला की सब खेत को गिरवी क्यों दे दिये हो.

 इसी बात को लेकर उसने मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए डण्डे से कंस राम के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया. उसे डायल 112 वाहन के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जनक राम दीवान के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें