CWC Qualifier : यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले स्पि... - CG Sandesh

CWC Qualifier : यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले स्पिनर...श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने रचा इतिहास

 आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर के मुकाबले जिम्बांबे में खेले जा रहे है। इन मुकाबलों में रविवार को श्रीलंका ने आयरलैंड को हराकर 133 रन की बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही सुपर सिक्स चरण में क्वालीफाई कर लिया। श्रीलंका की जीत के साथ ही स्कॉटलैंड और ओमान ने भी सुपर सिक्स में अपनी जगह बना ली है।

इस मैच में श्रीलंका के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने इतिहास भी रच डाला। हसरंगा ने इस मैच में 79 रन देकर पांच विकेट लिए। आपको बता दें की हसारंगा ने तीसरी बार पांच विकेट झटके है और वो भी लगातार। आयरलैंड से पहले उन्होंने ओमान के खिलाफ 13 रन देकर 6 विकेट लिए थे। वहीं यूएई के खिलाफ उन्होंने 24 रन देकर 5 विकेट लिए जबकि आयरलैंड के खिलाफ हसरंगा ने 79 रन देकर पांच विकेट हासिल किए है।

इन पांच विकेट के साथ ही हसरंगा के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। हसरंगा वनडे क्रिकेट में लगातार तीन मैचों में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस चुके हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें