पिथौरा : थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे युवक की पिटाई - CG Sandesh

पिथौरा : थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे युवक की पिटाई

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाखागढ में पुरानी रंजिश को लेकर 4 लोगों ने नंदू भारद्वाज के साथ मारपीट की. नंदू की माँ को भी मारने के लिए दौड़ाने लगे. नंदू की पत्नी बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गयी.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड क्र. 10 लाखागढ निवासी नंदू भारद्वाज 25 जून को शाम करीब 06:30 बजे गांव के हरीश टंडन के साथ पानी पीने की बात पर से वाद-विवाद हुआ था. हरीश अपने घर से हाथ में पहने कड़ा लेकर आया और सीधा मां बहन की गाली-गलौज कर जान से मारने की नियत से नंदू के सिर में 02-03 बार मारा.

नंदू थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था तो गोलू, कृपा, लोहार रास्ते में पुरानी झगडा को लेकर मां बहन की गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा कृपा डंडा से मारा एवं जान से मारने की धमकी दिये. कृपा और लोहार डंडा लेकर नंदू की माँ को मारने के लिये दौडा रहे थे. नंदू की पत्नि बीच-बचाव करने आई तो उसे भी हाथ मुक्का से मारपीट किये.

नंदू ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी हरीश टंडन, गोलू, कृपा, लोहार के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें