कोंडागांव : 5 किलो का आईईडी बम बरामद कर जवानों ने किया नष्ट - CG Sandesh

कोंडागांव : 5 किलो का आईईडी बम बरामद कर जवानों ने किया नष्ट

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव में सुरक्षाबलों ने 5 किलो का आईईडी बम बरामद किया है। इसे जवानों ने नष्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि, जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया था। हालांकि बड़ी घटना होने से पहले ही जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। दरअसल, आज सीआरपीएफ, डीआरजी, जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने गश्त पर निकली थी। इस दौरान नारायणपुर सड़क किनारे सुरक्षाबलों ने आईईडी बम बरामद किया, फिर निष्क्रिय कर दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें