सरायपाली : बाइक में अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : बाइक में अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने 25 जून को बाइक में अवैध शराब परिवहन करते आरोपी को रोककर गिरफ्तार किया है. 25 जून को मुखबिर से सुचना मिला की एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन कर ग्राम खपरीडीह से अर्जुण्डा चौक की ओर आ रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ने अर्जुण्डा चौक के पास पहुंचकर नाकेबंदी की. कुछ देर बाद मुखबिर के बताये अनुसार एक काला रंग बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्र. CG06 GV 6008 में राधेश्याम कलेत पिता मुरली कलेत उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 खपरीडीह आते दिखा. उसे रोककर गिरफ्तार किया गया.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर भरा दो प्लास्टिक पालीथीन में भरा 30- 30 लीटर महुआ शराब जुमला 60 लीटर किमती 12000 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना काला रंग मोटरसायकल क्र. CG06 GV 6008 किमती 40000 रू. जुमला किमती 52000 रुपये जप्त किया गया. मौके पर जप्त शराब को सीलबंद किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें