बागबाहरा : उधारी पैसों की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुई म... - CG Sandesh

बागबाहरा : उधारी पैसों की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव में उधारी पैसों की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम आमगांव निवासी हरदेव भोई ने अपनी शिकायत में बताया है की वह गांव परिवार के नितेश भोई ऊर्फ मुन्डुल को तीन दिन पहले उधारी में 450 रूपये दिया था, उस उधारी पैसा को 25 जून को शाम करीब 07:15 बजे अपने घर के सामने मांगा तो नितेश पैसा को नही दूंगा जो करना है कर ले कहकर अश्लील गाली गलौज कर अपने हाथ में रखें कुल्हाडी से मारपीट करने के लिए कुल्हाडी को उठाया.

हरदेव ने बीच-बचाव करते कुल्हाडी को हाथ से रोका तो कुल्हाडी के पीछे साईड से उसके सिर के पीछे भाग में चोट लगा और खून निकलने लगा और बीच बचाव करते समय उसके दांहिने हाथ के अगुंठा, बांये हाथ के कलाई के ऊपर, बांये मस्तक में चोट लगा है. मारपीट करते समय वह जान से मारने की धमकी दे रहा था.

वहीं नितेश की पत्नी पार्वती ने अपनी शिकायत में बताया है की 25 जून को शाम करीब 07:15 बजे उसके रिश्ते का देवर हरदेव भोई घर के पास आकर पार्वती को रूपये मांगा, पार्वती ने किस बात का रूपये दूंगी बोली तो वह बोला तेरा पति पैसे लिया है, उसे वापस करो.

पार्वती ने मेरे पास पैसा नही है कहा तो हरदेव मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया. पार्वती के चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पार्वती की सास हेमा बाई तथा पति नितेश आकर छुडाने लगे तो हरदेव अपने घर से लोहे का रॉड लाकर हेमा बाई तथा नितेश को रॉड से मारा एवं जाते-जाते जान सहित मारने की धमकी दी. मारपीट करने से पार्वती, हेमा बाई और नितेश को चोट लगी है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें