महासमुंद : 576 पदों पर होगी भर्ती; 8वीं, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
महासमुन्द : जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द तथा जिला कौशल विकास के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 जून 2023 को शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन महासमुन्द में प्रातः 11.00 से दोपहर 2.00 बजे तक रोजगार, स्वरोजगार तथा प्रशिक्षण मेला का आयोजन किया गया है।
इस रोजगार मेला के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजकों कुल 576 पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा कम्प्यूटर/मैकनिकल ईजीनियर, सिविल इंजीनियर उत्तीर्ण योग्य आवेदकों की भर्ती आठ हजार से अधिकतम 25 हजार रुपए प्रतिमाह के वेतनमान पर की जाएगी। योग्य इच्छुक एवं अनुभवी आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थिति होना सुनिश्चित करेंगे। छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करवाने प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय महासमुन्द में भी संपर्क कर सकते हैं।