महासमुंद : नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव क... - CG Sandesh

महासमुंद : नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 को

चित्रकला, कविता लेखन, भाषण, फोटोग्राफी और सांस्कृतिक प्रतियोगिता होंगे मुख्य आकर्षण

15 से 29 वर्ष के युवा ही ले सकते है भाग

100 से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन

महासमुन्द 23 जून 2023/ जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023 कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम की थीम अमृत काल के पांच प्राण रखी गयी है। जिसमे इस थीम के आधार पर चित्रकला, मोबाइल फोटोग्राफी, कविता लेखन, भाषण व लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन इस युवा उत्सव में किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के 15 - 29 वर्षीय युवा भाग ले सकते है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने ऑनलाइन पंजीयन लिंक के माध्यम से पंजीयन कार्य किया जा सकता है या नेहरू युवा केंद्र के जिला कार्यालय, शंकर नगर (शासकीय कला बाई प्राथमिक विद्यालय के समीप) में जाकर भी किया जा सकता है। अब तक सौ से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन करा लिया है। पंजीयन कार्यक्रम स्थल वन विद्यालय, बी टी आई रोड, महासमुंद में कार्यक्रम के दिन भी किया जा सकता है।

तिवारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता पहले जिला स्तरीय, फिर जिला विजेता को राज्य स्तर व् राज्य स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखने का मौका मिलेगा। विजेता युवा को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें